आर्टिकल

किसान रेल ने साबित की अपनी उपयोगिता, हजारों किसानों को राहत

प्रभाकर दुबे
  • सड़क परिवहन पर निर्भरता कम हो गई

मुंबई. हाल ही में शुरू हुईं किसान रेल से महाराष्ट्र के हजारों किसानों को राहत मिली है और किसान रेल चलने से किसानों की आय में वृद्धि होती देखी जा रही है. किसान रेल के रूप में तेज गति से सस्ता परिवहन मिलने से बेहतर मूल्य के साथ कृषि उपज का नुकसान भी रोका जा रहा है. 

महाराष्ट्र से 235.44 टन माल का परिवहन 

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को अपनी तीसरी ट्रिप पर कोल्हापुर से मनमाड के अतिरिक्त लिंक के साथ देवलाली से मुज़फ़्फ़रपुर तक किसान रेल से पश्चिमी महाराष्ट्र, कोल्हापुर, पंढरपुर, अहमदनगर क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिला है. महाराष्ट्र से कुल 235.44 टन माल का परिवहन किया गया, जिसमें प्याज के साथ अनार, नींबू, फूलगोभी, मछली, मिश्रित सब्जियां, मिर्च, शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन और अंडे आदि शामिल हैं.

रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया

सोलापुर मंडल के बेलवंडी स्टेशन के किसान समूहों को खुशी हुई. किसानों उनकी उपज के परिवहन के लिए रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया. इसके पहले वे सड़क परिवहन पर निर्भर थे. देश की पहली किसान रेल को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाई थी. मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार के अनुसार, छोटे किसानों और व्यापारियों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली यह किसान रेल न केवल गेम चेंजर, बल्कि एक जीवन परिवर्तक भी साबित होगी क्योंकि यह किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास को पूरा करेगी. मध्य रेल अपनी व्यावसायिक विकास इकाई (बीडीयू) के माध्यम से स्थानीय किसानों, लोडरों, एपीएमसी और व्यक्तियों के साथ समन्वय कर रही है.

किसान रेल अब सप्ताह में दो दिन

किसान रेल को मिलते प्रतिसाद को देखते हुए अब सप्ताह में 2 बार चलाने का निर्णय लिया गया है. देवलाली-मुज़फ्फरपुर किसान रेल अब सप्ताह में 2 दिन चलने के साथ किसान रेल लिंक-सांगोला-मनमाड-दौंड से मुज़फ्फरपुर तक रहेगी. मध्य रेल, सांगोला और मनमाड के बीच लिंक किसान रेल भी चलाएगी जो मनमाड में देवलाली-मुजफ्फरपुर किसान रेल से जुड़ेगी. द्वि-साप्ताहिक किसान रेल देवलाली से शाम 6 बजे प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 25 अगस्त से 25 सितंबर तक प्रस्थान करेगी और रविवार और गुरुवार को सुबह 4.45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी.

 मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 27 अगस्त  से 27 सितंबर तक सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगी जो सोमवार और शुक्रवार को शाम 5.45 बजे देवलाली पहुंचेगी. सांगोला-मनमाड-दौंड (द्वि-साप्ताहिक) लिंक पार्सल विशेष ट्रेन मुजफ्फरपुर तक चलेगी. द्वि-साप्ताहिक लिंक किसान रेल कोल्हापुर के बजाय 25 अगस्त से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 8 बजे सांगोला से प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 6.30 बजे मनमाड पहुंचेगी. द्वि-साप्ताहिक लिंक किसान रेल प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 28 अगस्त से 28 सितंबर तक मनमाड से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और अगली रात 12.20 बजे डौंड पहुंचेगी.

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!